जिला ऊना के बंगाणा के तहत आने वाले धुंधला रोड़ पर देर रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मदन लाल पुत्र संसार चंद निवासी छपरोह बंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की करवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार छपरोह निवासी मदन लाल पिकअप नंबर (HP-72B-7085) पर धुंधला रोड़ पर जा रहा था कि अचानक ही पिकअप अनियंत्रित हो गयी और पलट गई। पिकअप में फंसे मदन को लोगों ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मदन को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसा तेज़ रफ्तारी के चलते पेश आया है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…