रजत मर्डर के सिलसिले में नेरवा बाजार में अभिभावकों ने निकाली रोष रैली

<p>उपमंडल चौपाल के नेरवा में 5 अक्टूबर को हुए रजत मर्डर केस के सिलसिले में रजत के अभिभावकों और अनुसूचित जाति संघ चौपाल के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। ये धरना जहां पर रजत की हत्या की गई थी वहां से लेकर नेरवा बाजार तहसील कार्यालय तक किया गया। इसमें अभिभावकों सहित अनुसूचित जाति संघ के लोगों ने उपमंडल अधिकारी और डीएसपी से गहराई से छानबीन करने की मांग की।</p>

<p>इस दौरान रजत की माता सत्या देवी, पिता बलदेव सिंह और अनुसूचित जाति चौपाल की अध्यक्ष संतराम गाजटा हरीश चंद डोगरा, जीत सिंह नेहटा ने उपमंडल अधिकारी चौपाल मुकेश रिपसवाल और डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा से रजत के केस की गहराई से छानबीन करने की मांग की। उन्होंने रजत के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की और निखिल के नाबालिग घोषित करने के लिए मेडिकल रिपोर्ट, पंचायत रिकॉर्ड व स्कूल के दस्तावेज खंगालने की मांग की।</p>

<p>वहीं दूसरी ओर रजत के माता पिता ने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा की पुलिस ने हत्यारों को 1 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था। उधर डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने कहा कि चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है और आरोपी के खिलाफ धारा 341, 323, 506, IPS 302 और एट्रोसिटी एक्ट 3-4 के तहत मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

52 seconds ago

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

  800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

13 mins ago

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

2 hours ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

2 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

3 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

4 hours ago