सोलन के बद्दी में बीते 24 घंटे में दो मर्डर हुए हैं। बद्दी इलाके में तेजधार हथियारों से एक युवक की हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बद्दी के अक्कावाली गांव में बीती रात को अज्ञात हमलावरों ने युवक पर हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया।

इससे पहले, सोमवार तड़के भी कुछ लोगों ने एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रिंसिपल के परिवार को बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। प्रिंसिपल की पत्नी फिलहाल, पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती है।

शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बद्दी के अक्कावाली गांव में प्रवासी युवक किराये के मकान में रहता था। सोमवार रात को दस बजे के आसपास अज्ञात लोगों ने उस पर तेजधार हथियार हमला किया और उसकी हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। हालांकि, हमलावर फरार हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेजा है और मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।

Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्मों पर मरहम लगाने…
65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…
Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…
शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…
Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…
Solan: विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…