Follow Us:

कंडा जेल से फरार दूसरा कैदी भी दबोचा, तीसरे की तलाश जारी

समाचार फर्स्ट |

कंडा जेल से फरार हुए तीन कैदियों में से दूसरे कैदी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस प्रमुख सोमेश गोयल के मुताबिक, पुलिस ने दूसरे कैदी लीलाधर को भी सोलन के सुबाथू जंगल से ही पकड़ा है। अब केवल 1 कैदी ढूंढने को बाकी रह गया है, जिसके लिये पुलिस कड़ी मशक्कत कर रही है।

अपडेट: कंडा जेल से फरार तीनों भगौड़े पकड़े

स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी छवि को सुधारने की सही कार्रवाई अमल में लाई है। इससे पहले पुलिस एक कैदी प्रेम बहादुर को सुबाथू के जंगल से पकड़ा था। अब पुलिस तीसरे कैदी की जांच भी सुबाथू के जंगल में ही कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पुलिस इसमें भी कामयाबी हासिल कर लेगी।

ये भी पढ़ें- कंडा जेल से भागा एक कैदी गिरफ्तार