क्राइम/हादसा

शर्मनाक: नवजात को झाड़ियों में फेंककर फरार हुई कलयुगी मां

जिला बिलासपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां झंडूता के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत घंडीर में एक कलयुगी मां अपने नवजात बच्चे को झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गई । शनिवार सुबह स्थानीय युवक ने बच्चे को झाड़ियों में पड़ा देखा और पंचायत प्रधान को इस बारे में सूचना दी। नवजात शिशु को एंबुलेंस में उपचार के लिए सरकारी अस्पताल बरठीं भेजा गया है। वहीं, पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

स्थानीय युवक राजकुमार बताया कि शनिवार सुबह वे अपने निजी काम से जा रहा था। इसी बीच उसे खेत में छोटे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्चे के रोने की आवाज सून जब वे वहां पहुंचा तो देखा कि खेत के एक कोने पर बांस के झुंड में नवजात बच्चा (लड़का) कपड़े में लिपटा हुआ पड़ा था। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ अवस्था में था। इस बारे में उन्होंने ग्राम पंचायत प्रधान नीलम धीमान को सूचित किया।

नवजात शिशु का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण बरठीं अस्पताल के चिकित्सकों की ओर से उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया। इस संदर्भ में बीएमओ झंडुता डॉक्टर अरविंद टंडन ने बताया कि नवजात शिशु का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण जिला अस्पताल बिलासपुर में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर, इस संदर्भ में पुलिस थाना तलाई प्रभारी कर्म सिंह ने घंडीर में नवजात बच्चा मिलने के मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि तुरंत पुलिस दल मौके पर भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago