Follow Us:

शिमला: 33 वर्षीय महिला ने कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

पी. चंद, शिमला |

राजधानी शिमला के मैहली में एक 33 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । महिला ने फंदा अपने कमरे में लगे पंखे से लगाया है।  पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार महिला के ससूराल पक्ष से पुलिस को फोन आया की उनकी बहू कमरा नहीं खोल रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो महिला फंदे से झूल रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने महिला के मायके पक्ष को भी सूचना दे दी है। जब तक महिला के मायके पक्ष के लोग नहीं आ जाते तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा।

बता दें कि महिला के परिजन चंडीगढ़ में रहते हैं। बरहाल पुलिस महिला के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। इस घटना के पीछे क्या कारण हैं, पुलिस इसका पता लगा रही है।