Follow Us:

शिमला: अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, 6 घायल

पी. चंद |

उपमंडल चौपाल के अंतर्गत कुपवी में एक बोलेरों कैंपर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कैंपर में सवार 6 लोग घायल हुए हैं। घालयों में दो की हालत गंभीर है जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। 

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बोलेरो कैंपर नंबर HP-63A-2220 कुपवी से गौंठ की तरफ जा रही थी। इसी बीच मानली कैंची के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई ओर 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के समय बोलेरो में 6 लोग सवार थे।

घायलों की पहचान निक्का राम, मीरा, दुर्मा, शीतल, रीता और मस्तु निवासी तहसील कुपवी के तौर पर हुई है। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल कुपवी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल निकाराम और रीता को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।