शिमला: समरहिल में पेड़ पर फंदे पर झूलता मिला युवक का गला सड़ा शव

<p>राजधानी के समरहिल में यूनिवर्सिटी के जंगल में शुक्रवार को अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक 25 से 30 वर्ष के बीच की आयु का है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिसा को सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव एक चादर व रस्सी के सहारे पेड़ की टहनी से लटका हुआ था। शव का कुछ हिस्सा गल सड़ चुका था। उसकी हालत देख सहज यह अंदाजा लगाया जा सकता था कि उसकी मौत कई दिन पहले हो चुकी थी।</p>

<p>पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि युवक ने जंगल में आकर ही आत्महत्या करने का फैसला क्यों लिया। बहरहाल, पुलिस ने अज्ञात कारणों के तहत मामला दर्ज कर शव का मौका पर ही पोस्टमार्टम करवाने का फैसला लिया है। उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) प्रमोद शुक्ला ने पुष्टि करते हुए बताया कि सीआरपीसी 174 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण साफ होंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: 12 साल का सेवाकाल पूरा करने वाले जलरक्षकों को प्रोमोशन

Water Guards Promotion 2024:  जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…

5 mins ago

Baba Siddique Murder Case: बोन टेस्ट में खुलासा, आरोपी धर्मराज कश्यप नाबालिग नहीं

Mumbai:  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…

18 mins ago

16 अक्टूबर को मनाएं शरद पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और व्रत के लाभ

Sharad Purnima Vrat 2024:  हिंदू धर्म में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को…

28 mins ago

National : 10+2 पास युवाओं के लिए सेना में अफसर बनने का मौका, आवेदन शुरू

Indian Army TES 53 Recruitment: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं…

39 mins ago

14 अक्टूबर 2024, जानें कैसा रहेगा सोमवार

मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनेस में फायदे की संभावना है,…

53 mins ago

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

13 hours ago