Follow Us:

शिमलाः नौकरी और शादी का झांसा देकर जबरदस्ती किया निकाह

पी. चंद, शिमला |

राजधानी शिमला में धर्मांतरण का एक मामला सामने आया है। इसमें एक मुस्लिम लड़के शामी ने हिन्दू धर्म की लड़की को नौकरी और शादी का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली ले गया और दिल्ली में जबरदस्ती शादी कर ली। लड़की को दिल्ली में युवक ने बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है। साथ ही मुस्लिम धर्म का है। यह सुनकर लड़की ने शादी से मना कर दिया लेकिन लड़के ने युवती का धर्म परिवर्तन करवा कर जबर्दस्ती निकाह कर लिया।

इस दौरान लड़के और उसकी की बहन ने युवती से मारपीट भी की। पीड़ित लड़की ने बताया कि शामी और उसके रिश्तेदारों ने लड़की को जबरदस्ती गाय का मांस भी खिलाया और एक दिन के लिए कब्रिस्तान में भी छोड़ा। लड़की 7 फरवरी को लड़के के चंगुल से भाग कर शिमला अपने मां बाप के पास पहुंची और लड़के के खिलाफ शिमला उपायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज़ करवाई और न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं, इस मामला के सामने आने के बाद विश्व हिंदू लड़की के साथ खड़ा हो गया है और मुस्लिम लड़के के खिलाफ कड़ी कारवाई करने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री कुशल चंद ने कहा कि प्रदेश में बाहरी राज्यों से लोग बिना किसी पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे हैं। जो इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद मामले को लेकर कड़ी कारवाई की मांग करता है।