शिमला: कोटखाई में आग का तांडव, 7 घर और 1 सामुदायिक भवन जलकर राख

<p>शिमला के कोटखाई में क्यारी क्षेत्र के कोटी गांव में बीती रात आग ने खूब तांडव मचाया। जहां आगजनी से सात घर और एक सामुदायिक भवन जलकर राख हो गया। आगजनी की ये घटना देर रात करीब 2:30 बजे पेश आई है। इस घटना में करीब 2 करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आगजनी की इस घटना में एक मवेशी के भी जिंदा जलने की सूचना है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार जिन घरों में आग ने तांडव मचाया है ये घर पूर्व प्रधान मदन सिंह, राजेंद्र राजटा, रमेश, निशांत, भोपिंदर, वीरेंदर मैहता, राधो देवी गंगटा के बताए जा रहे हैं। जो कि गांव कोटी तहसील कोटखाई के रहने वाले हैं। स्थानीय पुलिस, अग्निशमन और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत और बचाव कार्य जारी है। आग पर काबू कर लिया गया गया है। उधर प्रशासन की तरफ से अभी कोटखाई के नायब तहसीलदार मोके पर पहुंच चुके हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

16 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

16 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

19 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

19 hours ago