Follow Us:

शिमला: संजौली हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में तेंदुए की दहशत, लोग डर के साए में काट रहे रातें

पी. चंद, शिमला |

संजौली हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में तेंदुए की दहशत से लोग डर के साए में रातें काटने को मजबूर हैं। यहां तेंदुआ हर रात कॉलोनी में घूमता नजर आता है। तेंदुए के डर से लोगों ने रात को घरों से बाहर निकला बंद कर दिया।

इस बारे में ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन फ्रंट ने वन विभाग को की शिकायत की है। ह्यूमन राइट की जिला अध्यक्ष रीता सिकटू ने कहा कि तेंदुए की दहशत से क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी तेंदुए ने हमला कर एक महिला का घायल किया था और अब फिर से यह तेंदुआ कॉलोनी में घूम रहा है।

उन्होंने वन विभाग से आग्रह किया है कि जल्द ही इस तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाएं जाएं। ताकि फिर से कोई अप्रिय घटना न हो।