Follow Us:

शिमला: नेरवा में कार हादसे की शिकार, 2 लोग ज़ख़्मी

पी. चंद |

शिमला के नेरवा में एक कार हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में कार 60 से 70 मीटर तक सड़क से नीचे लुढ़क गई जिसमें 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक व्यक्ति का नाम धनीराम गांव रूसलाह और दूसरे व्यक्ति का नाम दिक्षित गांव भगासन (नेररवा) के रूप में मालूम हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ये दोनों व्यक्ति नेरूवा से अपने घर भगासन और रूसलाह की ओर जा रहे थे। दोनों व्यक्ति की हालत सामान्य बतलाई जा रही है। हादसा कैसे पेश में आया इसकी जांच की जा रही है।