Follow Us:

शिमला: ननखड़ी में कार हादसे का शिकार, 1 की मौत,  4 घायल, 2 की हालत गंभीर

पी. चंद |

रामपुर ननखड़ी ब्लॉक की अडडू पंचायत के गटोला नामक स्थान पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे के समय कार नंबर एचपी 06बी 2288 में 5 लोग सवार थे। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हुई है। यह वाहन अडडू की तरफ जाते समय एक गहरी खाई में जा गिरा। मृतक की पहचान मैहर सिंह उम्र 40 साल पुत्र मनी राम निलासी झीझणुं तहसील ननखड़ी के रूप में हुई है।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने चार घायल को निकालकर उपचार के लिए खनेरी अस्पताल रामपुर भेज दिया है। घायलों में देवी सिंह, प्यारे लाल, पूर्णा देवी और रेखा देवी शामिल हैं। यह सभी एक ही गांव झीझणु के रहने वाले थे । इन सभी को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया गया है। चार घायलों में 2 कई हालात गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जबकि मृतक को पोस्टमार्टम के लिए ननखड़ी अस्पताल भेज दिया गया है।