Follow Us:

राम रहीम को सजा का ऐलान आज, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

समाचार फर्स्ट |

रेप के मामले में दोषी करारा दिए गए डेरा सच्चा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सोमवार यानि 28 अगस्त को को सजा सुनाई जाएगी। रोहतक की एक जेल में विशेष सीबीआई न्यायाधीश राम रहीम सिंह को सजा सुनाएंगे। सजा सुनाए जाने से पहले हरियाणा में तनाव बना हुआ है। सीबीआई न्यायाधीश जगदीप सिंह को हवाई मार्ग से रोहतक जिला जेल ले जाया जाएगा। वहां वह राम रहीम को सजा सुनायेंगे।

शुक्रवार को जब सीबीआई अदालत ने राम रहीम को दोषी ठहराया था तब हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में उसके अनुयायियों ने उत्पात मचाया था. राम रहीम को सजा के ऐलान के वक्त कोई हिंसक घटना ना इसके लिए प्रशासन ने रोहतक और सिरसा के साथ हरियाणा के सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंजताम किए है।

उपद्रवियों या संदिग्ध को देखते ही गोली मारने के आदेश:

मीडिया रिर्पोट के अनुसार राम रहीम को होने वाली सजा के ऐलान के मद्देनजर सुरक्षा के कडे इतंजाम किए हैं। जेल के अंदर ही कोर्ट रूम बनाया गया है। किसी भी डेरा समर्थक को शहर में घुसने नहीं दिया जाएगा। सेना को स्टैंड बाय पर रखा गया है। जेल के आसपास किसी भी संदिग्ध को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए गए हैं। सभी जजों के आवासों पर सुरक्षा बढा दी गई है। वहीं मीडिया की सुरक्षा के साथ उनके कवरेज के लिए जगह निश्चित की गई है।