क्राइम/हादसा

सिरमौर: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा टिप्पर, 3 की मौत 2 घायल

जिला सिरमौर के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है। यहां संगड़ाह उपमंडल के खडोन नाला में एक टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान रविंद्र कुमार (20) पुत्र बलबीर निवासी दोहटी तहसील संगड़ाह, जगिया राम (47) पुत्र मीणा राम निवासी गनोह तहसील संगडाह, अशोक कुमार (26) पुत्र मेला राम निवासी नेहर बाग तहसील संगडाह के तौर पर हुई है। जबकि घायलों में संजय कुमार (22) पुत्र मेलाराम निवासी नेहर बाग और पवन कुमार (19) पुत्र लायक राम निवासी चाबी नेर बाका रजाना संगडाह के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार टिप्पर भूतमड़ी चूना खदान पर कार्यरत था। इसी दौरान जब टिपर चालक पत्थरों को खाली कर वापस खदान की तरफ जा रहा था तो खाडोन नाला में टिप्पर अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में टिप्पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि दो घायलों का उपचार जारी है।

हादसे के समय टिप्पर में 5 लोग सवार थे। यह सभी लाइमस्टोल माइन पर मजदूरी का काम करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का जांच शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

4 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

14 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

14 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

14 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

14 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

14 hours ago