Follow Us:

सोलन: दो कारों में जोरदार टक्कर, एक घायल

समाचार फर्स्ट |

सोलन जिला के पुलिस थाना सदर के तहत सलोगड़ा के समीप दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई है। जानकारी के मुताबिक NH-5 पर आज सुबह करीब 8 बजे सलोगड़ा के पास एक आल्टो और स्विफ्ट कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

हादसे में घायल हुए  व्यक्ति को तुरन्त अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे के बाद से कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और यातायात को सुचारू किया। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है।