Follow Us:

सोलन: नालागढ़ में जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत!, 4 अस्पताल में भर्ती

समाचार फर्स्ट डेस्क |

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिनमें से एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घटना वीरवार रात की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जीपीआई टैक्सटाइल उद्योग में काम करने वाले 5 वर्करों ने रात को एक साथ शराब पी। उसके बाद सभी मजदूर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। रात को सोत समय अचानक से मजदूरों की हालत बिगड़ने लगी तो कंपनी के कॉलोनी इंचार्ज मजदूरों को नालागढ़ के सिविल अस्पताल ले गया। यहां पर डॉक्टरों ने एक मज़दूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जबकि 3 मजदूर खतरे से बाहर हैं।