Follow Us:

किहार में आर्मी जवान को मारी गोली, हालत गंभीर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जेएंडके की सीमा से सटे किहार सेक्टर में अज्ञात व्यक्ति ने आर्मी जवान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के पठानकोट ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार सिक्किम में तैनात किहार निवासी गुलाम नबी अपने पुराने घर त्रिभोल से नए घर अकूंजा के लिए निकला था। इस दौरान सकराना पुल के पास अचानक उसे गोली के छर्रे आकर लगे। इससे वह गंभीर घायल हो गया।

परिजन तुरंत उसके पास पहुंचे और उसे क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद उसे पठानकोट निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से भी डॉक्टरों ने उसे नूरपुर स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में रेफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल नूरपुर में एक्स-रे के दौरान उसे 24 छर्रे लगने की बात सामने आई। इस पर उसे डॉक्टरों ने आर्मी अस्पताल पठानकोट रेफर कर दिया है। एसपी चंबा विरेंद्र ने मामले की पुष्टि की है।