Follow Us:

कांगड़ाः बेटे ने बाप पर दराट से हमला कर किया लहुलूहान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नए साल की पूर्व संध्या पर जिला कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले बैजनाथ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दुर्गम पंचायत पोलिंग के खड़ी मलाह गांव में बेटे ने बाप पर दराट से हमला कर घायल कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल बाप को टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डीएसपी बैजनाथ पूर्ण चंद ठुकराल ने मामले की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार नए साल की पूर्व संध्या पर 60 साल मेहर सिंह ने बुजुर्ग बाप मंघरू राम पर दराट से हमला कर दिया। दराट से प्रहार से मंघरू राम घायल हो गए हैं। अभी तक हमला करने के कारण की जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजन घायल मंघरू राम को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट ले गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। जहां बुजुर्ग की हालत नाजुक बताई जा रही है। दराट के हमले से मंगरू राम के गले में गहरा घाव है। इसके अलावा मुंह पर भी चोटें लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी मुल्थान की टीम ने हमलावर बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएसपी बैजनाथ पूर्ण चंद ठुकराल ने कहा कि आरोपी मेहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।