क्राइम/हादसा

यूपी चुनाव के बीच सपा नेता की हत्या, भाजपा समर्थक गोली लगने से घायल

यूपी के शाहजहांपुर जिले के तिलहर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को दूसरे चरण के मतदान के अगले ही दिन चकौरा गांव निवासी समाजवादी पाटीर् के बूथ एजेंट 18 वर्षीय सुधीर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस झगड़े में भाजपा समर्थक वीरेंद्र यादव गोली लगने से घायल हो गया जिसे लखनऊ रेफर किया गया है।

दोनों पक्षों में झगड़े ही शुरुआत मतदान के दौरान सोमवार 14 फरवरी को हुई थी। बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर दोनों राजनीतिक दलों के लोग भिड़ गए थे। आरोप है कि सोमवार रात में भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मंगलवार सुबह फिर से दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग और पथराव हुआ, जिसमें गोली लगने से सुधीर यादव (18) की मौत हो गई। भाजपा समर्थक वीरेंद्र यादव घायल हो गया। घटना के बाद गांव में काफी तनावपूर्ण स्थिति है जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। घटनास्थल पर सीओ तिलहर मौजूद हैं और गांव को छावनी में बदल दिया गया है।

तिलहर विधानसभा में सोमवार को मतगणना के अंतिम चरण में निगोही ब्लाक के कई मतदान केंद्रों पर सपा और भाजपा समर्थकों में विवाद हुए थे। इसी के चलते चकौरा में यह घटना सोमवार शाम को शुरू हुई और मंगलवार को हत्या की वारदात हो गई। निगोही ब्लाक क्षेत्र में स्थानीय पुलिस का रवैया बेहद खराब रहा। विवाद के चलते पूरे जिले में केवल निगोही ब्लाक पूरे प्रदेश में बवाल के चलते चर्चा में रहा। यहां पुलिस की भूमिका पर भी विपक्षी दलों के समर्थक सवाल उठा रहे हैं। पुलिस की ओर से मामले की गंभीरता को टालने की वजह से मतदान के दूसरे दिन तक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

41 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

52 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago