महिला ने SP से लगाई गुहार, साहब! उसे गिरफ्तार करो नहीं तो वीडियो वायरल कर देगा

<p>एसपी मंडी से मिलने पहुंची एक महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने कहा कि&nbsp;एसपी साहब, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लो वरना वो वीडियो वायरल कर देगा। 29 साल ये महिला मंडी के बल्हघाटी में रहती है और एक निजी कंपनी में काम करती है। महिला का मायका मंडी में है, जबकि ससुराल बिलासपुर में हैं। महिला ने अपने पति से तलाक के लिए आवेदन कर रखा है।</p>

<p>इसी बात का फायदा बैहना गांव के एक युवक ने उठाया और उसे शादी का झांसा देकर अपने चंगुल में फंसा लिया। काम के बहाने से महिला को एक निजी होटल में बुलाया और वहां शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं युवक ने महिला के अश्लील वीडियो भी बनाए और फोटो भी खींचे। यह घटना इसी वर्ष जनवरी महीने की है।</p>

<p>महिला का कहना है कि इसके बाद इन्हीं अश्लील वीडियो और फोटो के दम पर वो बार-बार मनमानी करता रहा। जून महीने में जब महिला युवक की मनमानी से परेशान हो गई तो गागल पुलिस चौकी में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। यहां पर युवक के परिजनों ने पुलिस चौकी में आकर महिला को घर ले जाने और अपने बेटे से शादी करवाने की हामी भरी और उसे अपने घर ले भी गए। लेकिन, घर ले जाकर महिला के साथ कुछ और ही हुआ। वहां उसके साथ मारपीट हुई और उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए।</p>

<p>इसके बाद महिला ने बीती 21 जून को फिर से शिकायत दर्ज करवाई। इस बार पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाही शुरू की। इतने में आरोपी युवक अदालत से अंतरिम जमानत ले ली। हालांकि अभी कोर्ट ने पूर्ण रूप से जमानत नहीं दी है। महिला का कहना है कि अभी भी आरोपी उसे धमकियां दे रहा है और जिस फोन से उसने वीडियो बनाया था वो फोन अभी तक उसके पास है। उसने पुलिस से आरोपी को जल्द हिरासत में लेने और फोन को भी अपने कब्जे में लेने की मांग उठाई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

1 hour ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

2 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

3 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

4 hours ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

4 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

  सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

4 hours ago