Follow Us:

ऊनाः पेड़ से टकराई तेज रफ्तारी बाइक, 1 की मौत- 1 घायल

रविन्दर, ऊना |

जिला  ऊना के तहत बसाल में पेश आये दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक की पहचान सुधीर कुमार पुत्र सेखो महतो निवासी जिला बेगूसराय बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुधीर और उसका साथी चन्दन  बाइक पर सवार होकर बसाल के समीप जा रहा था। रात को अचानक ही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे बाइक चालक सुधीर की मौत हो गयी जबकि बाइक के पीछे बैठा चन्दन गम्भीर रूप से घायल हुआ है। हादसा किन कारणों से हुआ इसका खुलासा नहीं हो पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि तेज रफ्तारी के चलते हादसा हुआ है।  उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज़ किए जा रहे हैं।