Follow Us:

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर कार पर गिरे पत्थर, 3 की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रदेश में बीते दो दिन से हो रही बारिश का असर अब देखने को मिलने लगा है। जगह-जगह से जान-माल के नुकसान की खबरें आने लगी हैं। प्रदेश के ऊपरी और निचले इलाकों से नुकसान हुआ है। बिलासपुर में कार पर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर गए, जिससे कार सड़क से नीचे लुढ़क गई।

बिलासपुर जिले में शुक्रवार को चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर गंभरोला में पुल के पास भूस्खलन हुआ है। जिससे ऑल्टो कार पर मलबा गिरा है और कार सवार दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई । जानकारी के मताबिक ये लोग अपने किसी रिश्तेदार की मृत्यु पर शोक प्रकट करने के लिए घर से कार से स्योहला को निकले थे। घर से करीब 5-6 किलोमीटर का सफर तय करते ही साथ लगती पहाड़ी पर लैंडस्लाइडिंग होने से  एक तेज रफ्तार बड़ा पत्थर उनकी कार पर आ गिरा जिससे कार में सवार 5 लोगों में 3 की मौत हो गई।

वहीं इस हादसे में एक महिला और पुरुष घायल हैं। उन्हें बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया है। इस दुर्घटना में कृष्ण लाल और उसकी पत्नी बिमला देवी और सुखदेई की मौत हो गई। इस हादसे का शिकार हुई बिमला और सुखदेई सगी बहनें बताई जा रही हैं जबकि गंभीर रूप से घायल हुई माया देवी मृतक कृष्ण लाल की भाभी है। वहीं पुलिस ने घ पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।