<p>हमीरपुर उमंडल भोरंज के ककरोट में रविवार को स्टोव से बुरी तरह झुलसे व्यक्ति की सोमवार देर रात मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किशोर चंद (37) अपने पिता के घर अपने परिवार सहित गया था। जब उसे खाने के लिए पूछा तो उसने कहा कि वह सिर्फ चाय पियेगा।</p>
<p>जैसे ही उसने चाय बनाने के लिये स्टोव जलाया और वह स्टोव की लपट से उसके कपड़ों में आग लग गई। इससे किशोर चंद बुरी तरह झुलस गया। जब परिजनों ने देखा उसे आग लगी है तो उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया तब तक आसपड़ोस के ग्रामीण भी इकठे हो गए। परिजन किशोर को इलाज के लिए हमीपुर जिला अस्पताल ले गए।</p>
<p>जहां मरीज की गंभीर हालत को उसे डॉ राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया। जंहा किशोर चंद ने मौत से लड़ते हुए देर रात दम तोड़ दिया। वहीं, भोरंज थाना प्रभारी राजीव लखनपाल ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…