Follow Us:

ऊनाः कार और बाइक में जोरदार टक्कर, 1 की मौत-1 घायल

रविन्दर, ऊना |

जिला ऊना के तहत आने वाले भटोली कॉलेज के पास कार और बाइक की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हुआ है।  घायल को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भटोली कालेज के समीप रविवार देर शाम एक बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में  बाइक सवार दोनों युवकों को गहरी चोट पहुंची। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन एक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हुई है।  घायल युवक की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उधर एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।