Follow Us:

बिलासपुरः जामली के पास 2 वाहनों में जोरदार भिडंत, 4 घंटे तक लगा जाम

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला बिलासपुर में जामली के पास शुक्रवार सुबह दो वाहनों में जोरदार भिडंत होने का मामला सामने आया है। भिडंत के करण करीब चार घंटे तक चंडीगढ़-मनाली नेशलन हाईवे बंद रहा। हादसे के बाद हाईवे पर सैकड़ों वाहन दोनों तरफ फंसे हुए थे और करीब 20 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गई।

जानकारी के अनुसार आज सुबह जामली के पास दो वाहनों की टक्कर हो गई थी। तब से लेकर हाईवे को बहाल नहीं किया गया। बसों के अलावा एंबुलेंस और पर्यटक वाहन जाम में फंसे हुए थे।

हादसे के कारण ट्रैफिक जाम में फंसे सैकड़ों सैलानी और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, पुलिस प्रशासन झंडूता में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में व्यस्त होने के चलते लोगों ने आरोप लगाया कि हाईवे पर कोई भी पुलिस कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसके चलते सुबह से ट्रैफिक जाम नहीं खुल पाया और लोग अपने गंतव्य के लिए भी लेट हुए।