Follow Us:

मंडी: सड़क से लुढ़की सूमो गाड़ी, 15 सवारियों के घायल होने की ख़बर

शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। वाहन में 15 लोग सवार थे जिनमें सभी को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से घायलों को बालीचौकी अस्पताल में पहुंचाया।

डेस्क |

डेस्क। मंडी के थाची से बालीचौकी आ रही सूमो गाड़ी शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। वाहन में 15 लोग सवार थे जिनमें सभी को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से घायलों को बालीचौकी अस्पताल पहुंचाया।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे में करीब 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। किसी की मौत नहीं हुई है। हादसे के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।