Follow Us:

प्रद्युम्न मर्डर केस: नशे का इंजेक्शन देकर कंडक्टर से लिया गया था बयान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रद्युम्न मर्डर केस में हर रोज चौंका देने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब अशोक के वकील का एक चौंका देने वाला बयान आया है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया है कि अशोक को टार्चर किया गया और नशे का इंजेक्शन लगाया गया। वकील का कहना है कि अशोक बेगुनाह है और उसे जबरदस्ती फंसाया जा रहा है। एक दिन पहले ही हत्या के आरोपी कंडक्टर अशोक की पत्‍नी ममता ने मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया कि उसका पति बेगुनाह है और उसे फंसाया जा रहा है।

एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में अशोक के वकील मोहित वर्मा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अशोक के वकील का कहना है कि पुलिस उसे मारती और यहां तक टार्चर किया जाता है कि करंट भी लगाया जाता है। पुलिस पर आरोप लगाया कि नशे का इंजेक्शन देकर मीडिया के सामने लाया गया। इतना ही नहीं उससे झूठे बयान पर साइन भी कराया गया है।

 मैंने दबाव में कबूला था जुर्म: अशोक

अशोक की पत्नी ममता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, उसका पति बेनुगाह है। उसे जानबूझ कर फंसाया गया है। ममता ने बताया कि जब मैं अपने पति से मिलने जेल गई तो मैनें उनसे कहा कि आप वो कहिए जो सच है। इस पर उन्‍होंने कहा कि अब मैं कोर्ट में जो भी सच है वही बोलूंगा। ममता ने दावा किया कि पुलिस ने अशोक के साथ मारपीट की जिससे वह दवाब में आ गए और दवाब में ही हत्‍या करने की बात कही।'