नाहन: बहु ने ससुर को डंडे से पीटकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट

<p>नाहन के बनेठी पंचायत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बहु ने ससुर की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाहन तहसील के बनेठी गांव में एक 30 वर्षीय महिला ने अपने 76 वर्षीय ससुर को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। ये वारदात सोमवार देर शाम की है। फिलहाल हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में पारिवारिक मनमुटाव ही हत्या का कारण माना जा रहा है।</p>

<p>एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर घटना जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महिला का पति पेशे से चालक है। महिला का पति जब देर रात घर पहुंचा तो पता चला कि उसकी पत्नी ने ही अपने ससुर की हत्या कर दी है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन अस्पताल पहुंचाया।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

9 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

10 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

11 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

12 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

13 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

14 hours ago