<p>हिमाचल में दिन प्रतिदिन अपराध बढ़ते जा रहे है। ताज़ा हत्याकांड का मामला ठियोग में सामने आया है। ठियोग उपमण्डल के चियोग इलाके में खाई में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से निकाला और जांच में जुट गई।</p>
<p>पुलिस के मुताबिक गला घोंट कर युवक की हत्या की गई है और शव को ठिकाने लगाने के लिये खाई में धकेल दिया गया। मृतक की शिनाख्त नेपाली मूल के सूरज (35) के रूप में हुई है और कुछ दिन पहले वह चियोग के एक गांव में मजदूरी कर रहा था। अस्थायी तौर पर वह चियोग में किराए के मकान में रह रहा था।</p>
<p>सोमवार बाद दोपहर ठियोग पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात युवक का शव टहना गांव में खाई में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।</p>
<p>शिमला के डीएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि गला घोंटने से युवक की मौत हुई है। आशंका है कि कही अन्य जगह युवक की हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर ठियोग थाना में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…