Follow Us:

शिमलाः महिला ने ड्राइवर पर शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला कराया दर्ज़

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल में शर्मनाक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब राजधानी शिमला से एक और रेप का मामला सामने आया है। यहां थाना ढली में विवाहिता ने ड्राइवर पर शादी का झांसा देकर शारीरक शोषण का आरोप लगाया है। दुष्यंत नामक ड्राइवर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है व्यक्ति पिछले एक साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने 376 का मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है।