Follow Us:

चोरों ने घर में लगाई सेंध, लाखों के गहनों पर हाथ साफ

नवनीत बत्ता |

जिला बिलासपुर के थाना कोट के तहत दलहेत गांव में चोरों ने एक घर में चोरी कर लाखों के  सोने चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया है। जानकारी के अनुसार  गत 12 और 13 नवंबर की मध्य रात्रि को चोरों ने एक घर में घुस कर घर के ताले तोड़ कर लाखों के सोने -चांदी के गहने उड़ा लिए।

घर के सदस्यों को इस बात का पता सुबह उठने पर चला। जब उन्होंने कमरे के अंदर ताले टूटे हुए देखे। शिकायत कर्ता ज्योति राम निवासी दलहेत (लैहड़ी) ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सुबह उठने पर ताले टूटे हुए देखे तथा वहां पर रखे हुए सोने चांदी के गहने गायब पाए। 

गहनों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एसपी अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि की है।