Follow Us:

मंडीः दो महिलाओं ने महिला को जमकर पीटा, बाजू और टांग पर आई गंभीर चोटें

सचिन शर्मा |

जिला मंडी के सुंदरनगर में हिमाचल डेंटल कॉलेज के साथ एक निजी स्कूल में अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला पर दो महिलाओं ने एकाएक हमला बोल दिया। जिससे महिला को गंभीर तौर से चोटें आई हैं। पीडिता ने महिलाओं के नाम शिवानी और रक्षा बताए हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना को घटित होते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जैसे पुलिस को सूचित किया तो पुलिस घटनास्थल पर तकरीबन 1 घंटे बाद पहुंची। जिसके बाद महिला को सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती करवाया गया। वहां पर पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करके मामला दर्ज़ कर लिया है और आगामी कार्रवाई तेज़ कर दी है।

पीड़िता हेमलता पत्नी हरीश सेन निवासी फागला ने बताया कि वह सुबह के समय अपनी बच्ची को लेकर स्कूल में जा रही थी कि पीछे से एकाएक तीन चार महिलाओं ने उसके ऊपर डंडे और रॉड से हमला बोल दिया और उसका पर्स, एटीएम, मोबाइल और पैसे छीन कर ले गई। जिससे उसके बाजू, टांग और शरीर के अन्य भागों में भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता के परिजनों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि दिनदहाड़े सरेआम इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, तो ऐसे में समाज में महिलाएं कहां पर खुद को सुरक्षित पा सकती हैं?

वहीं, दूसरी ओर उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं कि पुलिस को समय रहते इस घटना की सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस 1 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची तब जाकर गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने मांग की है कि इस कृत्य में जो भी शामिल है उनके खिलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर पुलिस थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर कमल कांत का कहना है कि महिला के बयान दर्ज़ कर लिए गए हैं और मामला दर्ज़ करके छानबीन जारी है।