Follow Us:

कुल्लूः 4 किलो 36 ग्राम चरस सहित दो गिरफ्तार

गौरव, कुल्लू |

जिला कुल्लू पुलिस को एक के बाद एक चरस माफिया को पकड़ने में सफलता हासिल हो रही है। इसी कड़ी में जिला कुल्लू के दूरदराज क्षेत्र अनुमंडल मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर निगान के पास भी पुलिस ने दो चरस माफिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति के कब्जे से 4 किलोग्राम चरस बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार आनी पुलिस की एक टीम ने निगान के पास रविवार रात को नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस दल ने एक ट्रक की तलाशी ली तो उससे 4 किलो 36 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने ट्रक में सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज़ कर चरस को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चरस के साथ पकड़े गए व्यक्तियों में चेतराम छतरी के करशेई (बिहणी) और जगदेव आनी के टिपरी ( ढैहर )  के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।