<p>चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर रविवार रात नागचला के पास 2 कारों में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के बीच एक कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लाइन में घुस गई और दूसरी कार के ऊपर से पलटी मारते हुए आगे जा गिरी, जिससे तेज रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है।</p>
<p> घायलों की पहचान हितेश (22) निवासी पैलेस मंडी, रवि (30) मंडी, मने राम (29) कल्हणी व देविंद्र मंडी के रूप में हुई है जबकि मृतक की पहचान देविंद्र कुमार निवासी साईगलू मंडी के रूप में हुई है जो आईजी पुलिस ऑफिस में सीनियर असिस्टैंट बताया जा रहा है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(455).jpeg” style=”height:335px; width:600px” /></p>
<p>बताया जा रहा है कि इनमें से एक कार मंडी की है जबकि दूसरी पंजाब नम्बर की है। कौन किस कार में था, इसकी पुलिस छानबीन कर रही है। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसडीएम बल्ह अश्विनी कुमार ने मामले की पुष्टि की है।</p>
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…