Follow Us:

नेरवा में दो मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

पी. चंद, शिमला |

शिमला में बीती रात करीब 1 बजे नेरवा में आग लगने का मामला सामने आया है। यहां नेरवा से लगभग 22 किलो मीटर दुर गांव कोटि सराह तहसिल नेरवा निवासी रोशन लाल के दो मंजिला मकान  में आग लगने से मकान और मकान मे रखा सारा सामान जल कर राख हो गया है, हालांकि इस आगजनी से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

अग्नि शमन दल चौपाल और पुलिस दल मोका पर पहुंच गए है। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग मौक़े पर पहुंचा और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बहुत नुकसान हो चुका था। जानकारी के मुताबिक़ रोशन लाल शर्मा का दो मंजिला मकान अधिकतर लकड़ी का बना हुआ था। जो आगजनी में जलकर राख हो गया। आगजनी से  लाखों का नुकसान हुआ है।