Follow Us:

शिमला: दो कमरों का मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

पी.चंद |

हिमाचल के शिमला जिले में आग लगने का मामला सामने आया है। शिमला जिले की सारी पंचायत के अटगांव में रविवार आधी रात दो कमरों का मकान जलकर राख हो गया। जिससे नकदी समेत कपड़ा और खाद्य वस्तुएं राख में तब्दील हो गई। इस घटना में दो लाख के नुकसान का अनुमान है। अभी तक आग लगने का पता नहीं चल पाया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे फिमी राम पुत्र बुद्व राम के मकान में आग लग गई, जिसे ग्रामीणों ने बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन मकान को जलाने से नहीं बचा पाए। इस घटना में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन मकान मालिक के करीब दर्जन भर मुर्गे जिंदा जल गए।

सोमवार सुबह प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर प्रभावित को 10 हजार रूपये, तिरपाल और खाद्य सामग्री दी गई है। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।