Follow Us:

मंडी: औट में दो मंजिला लकड़ी का मकान गिरा, सात लोग घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मंडी जिले के औट के पास लकड़ी का पुराना दो मंजिला मकान ढह गया। मकान के भीतर सेब की पैकिंग का काम चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक बीती रात इलाके में भारी बारिश हुई जिस कारण ओम प्रकाश का पुराना मकान जमींदोज हो गया। मकान में रह रहे सात मजदूर दब गए जिन्हें कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में कुल सात लोग घायल हुए हैं। इनमें अपदेश निवासी गाजियाबाद और कमलेश, राम लाल, वीरेंद्र, छोटू, पप्पू यूपी के आजमगढ़ निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी सेब की पैकिंग का काम करते थे। मकान गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। कानूनगो औट दीनानाथ मौके पर पहुंच गए हैं।