Follow Us:

ऊना: गगरेट में करंट लगने से 1 महिला की मौत, 1 गंभीर घायल

रविंद्र, ऊना |

उपमंडल गगरेट के संघनई गांव में बुधवार सायं करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला छः माह की गर्भवति है जिसको गम्भीर हालत में गगरेट सिविल हास्पताल में लाया गया। जहां से उसको ऊना रेफ़र कर दिया गया। लेकिन उसके परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी हस्पताल में ले गए।

घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पति सदीक मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि देर शाम सलीमा बीवी कपड़े सुखाने के लिए तार पर कपड़े डाल रही थी तो उसको करंट लगा। उसके चिल्लाने पर उसकी बीवी बिंद्र उसको छुड़ाने गई जिससे वो भी चपेट में आ गई। परिजनों ने दोनों को काफ़ी मुश्किल से छुड़ाया। तत्काल दोनों को सिविल हस्पताल में लाया गया। वहां चिकित्सक ने बिंद्र को मृत घोषित कर दिया और सलीमा बीवी को ऊना रेफ़र कर दिया गया। लेकिन उसके परिजन उसको बेहतर इलाज के लिए निजी हस्पताल में ले गए।

करंट कैसे लगा इसका ख़ुलासा नही हो पाया है। समाचार लिखे जाने तक थाना प्रभारी हरनाम सिंह घटना कें कारणो की जांच लिए मौक़ा पर पहुंचे हैं। ड़ी एस पी मनोज जमवाल ने पुष्टि करते हुए बताया की करंट से एक महिला की मौत हुई है व दूसरी महिला को रेफ़र कर दिया गया है।