<p>ऊना के उपमंडल अंब के तहत एक युवती द्वारा दंपत्ति पर वेश्यावृति करवाने के आरोप में ऊना के दंपत्ति के अलावा तीन अन्य गिरफ्तारियां हुई हैं। इसमें दो महिलाएं और एक पुरूष शामिल है, जिन्हें पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया गया है। महिला थाना टीम ने इस पूरे मामले का पटाक्षेप किया है। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है, जिसमें युवती को पहले असम से तस्करी कर दिल्ली लाया गया। इसके बाद युवती को पंजाब के लुधियाणा, जालंधर में बेच कर वैश्यावृति के धंधे में धकेल दिया गया। इसके बाद युवती को ऊना के एक दंपत्ति को बेचा गया। जहां पर परेशान होकर युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।</p>
<p>पुलिस शिकायत के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में अब तक दंपत्ति सहित कुल पांच गिरफ्तारियां हुई है। बता दें कि महिला थाना में असम की युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वो अंब के एक गांव में दो माह से रह रही है। पीड़िता ने बताया कि घर के मालिक दो माह से जबरदस्ती वेश्यावृति का धंधा करवा रहे हैं। साथ ही घर का मालिक स्वयं भी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। महिला पुलिस थाना की प्रभारी इंदु कुमारी ने पंजाब के जालंधर से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को दबोचा गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।</p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…