ऊना: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 1 की मौत 1 घायल

<p>पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत पेट्रोल पंप के पास कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत गई और एक घायल हो गया है। मृतक की पहचान मोहिंद्र कुमार पुत्र बक्शी राम निवासी चंगर मकरैड, बंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया । वहीं आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार रविवार रात को मोहिंद्र अपने भाई यशपाल के साथ स्कूटी पर सवार होकर मैहतपुर से ऊना की ओर जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डीएल नं कार ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मोहिंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि यशपाल घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

4 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

4 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

4 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

4 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

8 hours ago