ऊना: हरोली में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी, 3 की मौके पर मौत

<p>थाना हरोली के तहत जननी में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान धर्मेंद्र कुमार पुत्र केसर सिंह उम्र 40 साल निवासी भोगरा गढ़शंकर, परुषोत्तम लाल पुत्र सतनाम सिंह उम्र 30 साल निवासी चजोवाल, गढ़शंकर व गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह उम्र 32 निवासी वधोवाल गढ़शंकर के रूप में हुई है। इनमें से गुरप्रीत ट्रेक्टर चला रहा था। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों को भी सूचित कर दिया है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत मंगलवार सुबह धर्मेंद्र और पुरषोतम के साथ ट्रेक्टर ट्राली में रेत लेकर जननी की ओर से गुजर रहा था। इसी बीच अचानक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद हरोली पुलिस मौके पर पहुची और शव को निकाल पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय हॉस्पिटल ऊना भेज दिया।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए एसपी दिवाकर शर्मा बताय कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। हादसे के कारण का पता किया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

9 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

9 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

9 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला में आज मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के…

11 hours ago