क्राइम/हादसा

ऊना: चिंतपूर्णी में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 4 लोगों को पकड़ा

ऊना जिला के चिंतपूर्णी में जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने होटल में दबिश देकर पंजाब की तीन महिलाओं समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये गिरफ्तारियां बुधवार देर रात नए बस अड्डा के पास एक होटल में दबिश देकर की हैं। पुलिस चारों को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चिंतपूर्णी के एक होटल में जिस्मफरोशी के धंधे को अंजाम दिया जा रहा है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रात 11 बजे के करीब एक पुलिस कर्मी फर्जी ग्राहक बनकर होटल में पहुंचा जिसे 500 रुपये का एक नोट भी दिया गया था। यहां मौके पर तीन महिलाएं और एक व्यक्ति मौजूद था। इसके तुरंत बाद पुलिस ने होटल में दबिश दी। पुलिस को देखकर दो महिलाएं और एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

पुलिस ने महिला के पास से फर्जी ग्राहक बनकर भेजे गए पुलिस कर्मी द्वारा दिया गया नोट भी बरामद किया। इसके बाद पुलिस चारों को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई महिलाएं पंजाब की रहने वाली हैं। फिलहाल पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं महिलाओं को जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में तो नहीं धकेला गया है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

13 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

13 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

20 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

20 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

20 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

20 hours ago