Follow Us:

ऊना: पनोह में कार और थ्री व्हीलर की टक्कर, 1 घायल

रविंद्र, ऊना |

सदर थाना ऊना के तहत पनोह में कार और थ्री व्हीलर में टक्कर हो गयी। हादस में थ्री व्हीलर चालक जख्मी हुआ है, जिसे उपचार के लिए 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गुरूवार को पनोह में कार व थ्री व्हीलर में टक्कर हो गई। हादसे में थ्री व्हीलर चालक राजन निवासी मलाहत जख्मी हुआ है। वहीं दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे घायल राजन को 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।