ऊना: पटाखे चलाना बच्चों को पड़ा महंगा, 3 बच्चे और 1 व्यक्ति घायल

दिवाली की रात पटाखे चलाना बच्चों को महंगा साबित हुआ। पटाखे जलाते समय ऊना जिला के चार बच्चें झुलसे हैं। सभी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां से एक को पीजीआई रैफर कर दिया गया है। ज्यादातर घायलों के हाथों में गंभीर चोटें पहुंची हैं।

बता दें पहला मामला बंगाणा के तलमेहड़ा का है, जहां पर 7 साल का अंशुल अपने घर के समीप पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक पटाखा उसके हाथों में ही फूट गया जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया।

वहीं दूसरा मामला ऊना का है, जहां 8 साल का किशोर पटाखे जलाते हुए घायल हो गया। बिलासपुर का दिनेश कुमार अपने रिश्तेदार के यहां पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में ही एक पटाखे का जोरदार धमाका हो गया। जिससे वह चोटिल हो गया।

तीसरा मामला आदर्श नगर ऊना का है, जहां 9 साल का सर्वजीत सिंह अपने घर के समीप पटाखे चल रहा था। अचानक ही वह किसी तरह पटाखे की चपेट में आ गया। जिससे वह चोटिल हो गया।

चौथा मामला गगरेट का है, जहां पर 35 साल का अनिल अपने घर के समीप दिवाली की रात को पटाखे फोड़ रहा था। इसी बीच पटाखा उसके हाथ में ही फट गया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह से झूलस गया।

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एमएस डा. बीबी कटोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। इन सब में से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।

Samachar First

Recent Posts

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

4 mins ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

11 mins ago

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

23 mins ago

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

2 hours ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

3 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

4 hours ago