ऊना के हरोली में 16 साल की किशोरी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतका की पहचान हरोली निवासी काजल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। किशोरी के जहर निगलने के पीछे के कारणों का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है। वहीं मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोरी की मौत से गांव में मातम का माहौल पैदा हो गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर दोपहर हरोली निवासी एक किशोरी ने अचानक किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत काफी खराब हो गई। परिजनों ने हालत बिगड़ती देख उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पता लगा रहा है कि आखिर किशोरी ने जहरीला पदार्थ किन कारणों के कारण निगला। वहीं परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए है।

उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया है।

Baglamukhi Temple : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…
Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…
CM Sukhu visits IGMC Shimla: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…