<p>ऊना के बंगाणा बाजार में एक बाइक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक चालक घायल हुआ है। मृतक की पहचान रणवीर सिंह पुत्र मनोहर निवासी उपमंडल बंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार सरोह निवासी रणवीर सिंह बुधवार देर शाम निजी काम से अपनी बाइक पर जा रहा था। इसी बीच बंगाणा बाजार के पास सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रणवीर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। जबिक ट्रक चालक भी जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा।</p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।</p>
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…
Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…
Shimla: प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…