ऊना: दीवार तोड़कर घर के अंदर घुसी टाटा सूमो, 2 घायल

<p>पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत धर्मशाला महंता में एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मकान की दीवार तोड़ते हुए सीधे बैडरूम में जा घुसी। हादसे में वृद्ध दंपति घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं बैडरूम में सूमो घुसने के चलते अंदर रखे सामान को काफी नुक्सान पहुंचा है। हादसे में हजारों रुपये का नुक्सान आंका जा रहा है। बताया जा रहा है कि सूमो चालक नशे में था, जिसके कारण हादसा पेश आया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात धर्मशाला महंता निवासी हरिराम (75) अपनी पत्नी केसरी देवी के साथ सोया हुआ था। इसी बीच रात करीब 9 बजे अचानक घर की दीवार तोड़ते हुए एक टाटा सूमो अंदर घुस गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय टाटा सूमो में सुखदेव और पुष्पिंद्र निवासी धर्मशाला महंता सवार थे, जोकि नशे में थे। दोनों सूमो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे कि घर से महज 50 मीटर दूरी पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे मकान में जा घुसी। हादसे में हरिराम और उसकी पत्नी केसरी देवी घायल हुए हैं।</p>

<p>गाड़ी के घर में घुसने से अंदर रखे टीवी, फ्रिज और बैड टूट गए हैं। वहीं गाड़ी के अगले टॉयर बैड पर चढ़ गए। हादसे में घायल दंपति को ग्रामीणों ने बड़ी मुशिकल से बाहर निकाला और उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

दुबई में सोलन,सुबाथू ,चायल औ डगशाई के नाम से चलने वाले जहाजों के कप्‍तान हिमांशु नहीं रहे

  42 साल के कैप्‍टन की कतर में हार्ट अटैक से हुई मौत मर्चेंट नेवी…

7 hours ago

Breaking: सोलन में भी क्‍यूएफएक्‍स कंपनी ने फोरेक्‍स ट्रेडिंग की आड़ में लोगों से करोड़ों ठगे, मामला दर्ज

  अभी तक 50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा मंडी…

9 hours ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव शुरू,उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

  Una: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव…

10 hours ago

विक्रमादित्‍य ने हटाई पोस्‍ट, अवस्थी बोले-निजी बयान , शुक्‍ला की सफाई ऐसा कोई आदेश नहीं

Shimla: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान को लेकर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के…

10 hours ago

सरकार, प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने को दृढ़ संकल्प : यादविंदर  गोमा

  खैरा अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरण खरीदने को दिए 5 लाख सीएचसी खैरा की रोगी…

11 hours ago

धर्मशाला कालेज में पांच करोड़ से बनेगा कन्वेंशन सेंटर: बाली

राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा टूरिज्मों त्रिगर्त कार्निवाल में सुरीली…

11 hours ago