Follow Us:

ऊना: महिला पुलिसकर्मी ने सहयोगी कर्मचारी पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप

रविंद्र, ऊना |

ऊना में एक पुलिस कर्मी द्वारा महिला पुलिस कर्मी के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। परूष पुलिस कर्मी की अश्लील हरकतों से तंग आकर महिला पुलिस कर्मी ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना ऊना में दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला कर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पुरूष और महिला पुलिस कर्मी एक ही स्थान पर पिछले काफी समय से तैनात हैं।

पुलिस को दी शिकायत में महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि उसके साथ काम करने वाला एक पुलिस कर्मी महिला पुलिस कर्मी से पिछले दो तीन महीनों से अश्लील हरकतें कर तंग कर रहा है। महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि तीन महीने पहले उसने अपने अंडरगार्मंट्स सुखाने के लिए बाहर डाले थे, तो साथी पुलिस कर्मी ने अंडरगार्मंट्स पर चित्रकारी की और अश्लील शब्द लिखे।

इतना ही नहीं ये पुलिसकर्मी मोबाइल पर भी अश्लील बातें लिखता था। महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि पुलिस कर्मी की पत्नी भी उसी स्थान पर बतौर महिला पुलिस कर्मचारी है। महिला पुलिस ने बताया कि मामले की शिकायत उसी पत्नी से भी कई बार की, लेकिन पुलिस कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताय कि मामले को लेकर शिकायत आई है पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।