Follow Us:

ऊना: प्रेमी ने प्रेमिका को जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

रविंद्र, ऊना |

पुलिस थाना अम्ब के तहत मेड़ी में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जहर का इंजेक्शन देकर मोत के घाट उतार दिया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। मृतका की पहचान सिमरण जीत कौर 34 वर्षीय निवासी पटियाला पंजॉब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जगसीर 31 वर्षीय निवासी पटियाला पंजाब के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था। दोनो ही अम्ब के मेड़ी में पहुंचे व वहां पर एक कमरा किराए पर लिया। आरोपी पेशे से कथित तौर पर डॉक्टर बताया जा रहा है। मृतका पहले से ही शादीशुदा है जिसके चलते दोनो की आपस मे शादी को लेकर परेशानी चल रही थी। इसी के चलते दोनो ने यहां मरने का फैसला लिया। आरोपी ने अपनी प्रेमिका सिमरन को पहले खुद जहरीला इंजेक्शन दिया और खुद को लगाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा।

लहलुहान हालत में वह उपचार के लिए एक स्थानीय डॉक्टर के पास गया। जहां डॉक्टर को उस पर अन्देशा हुआ। पूछने पर वह कोई संतोषजनक उत्तर नही दे पाया। डॉक्टर ने समझदारी दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब पूछताछ की तो यह खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पूरी तरह मामले से पर्दा नही उठ पाया है। उधर डीएसपी मनोज जंबाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।